चकिया: शहाबगंज में किसान विकास मंच की बैठक, गेहूं खरीद व्यवस्था पर उठाए गए सवाल
शहाबगंज में मंगलवार दोपहर 03 बजे किसान विकास मंच की बैठक में किसानों ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद केंद्रों पर बोरे उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर खरीद में देरी की जा रही है, जिससे किसान अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने सरकार से खरीद केंद्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने कराने की मांग की।