आगरा: आगरा ताजमहल पर महाशिवरात्रि को निशुल्क प्रवेश की मांग, मीरा राठौर ने एएसआई को सौंपा खून से लिखा ज्ञापन
Agra, Agra | Feb 10, 2026 आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को ताजमहल (तेजोमहालय) को आम जनमानस के लिए निशुल्क करने की मांग को लेकर एएसआई को खून से लिखा ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि 72 घंटे में जवाब न मिलने पर संगठन अपने खर्चे पर टिकट लेकर साधु-संतों व श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगा।