नवादा: जिला परिषद अध्यक्ष ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया,मरीजों और अभिभावकों से मिलकर जानीं समस्याएं, सुधार के निर्देश दिए
Nawada, Nawada | May 25, 2026 नवादा जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने रविवार की रात को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके अभिभावकों से मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी ली।