झांसी: बबीना में युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का किया प्रयास, कहा- दबंग कर रहे जमीन पर कब्जे का प्रयास
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2026 बबीना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक का आरोप है कि क्षेत्र के दबंग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं स्टे ऑर्डर के बाद भी दबंग जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं और कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। निराश होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की