बाड़ी: बाल विवाह की रोकथाम के लिए निकाली गई रैली, लोगों को सही उम्र में शादी के लिए किया जागरूक
Bari, Dholpur | Apr 23, 2026 राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में वैसाख मास के अबूझ सावों पर होने वाले बाल विवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला कलेक्टर धौलपुर श्रीनिधि बीटी ने जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है और सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। उपखंड मुख्यालयों पर भी कंट्रोल रूम गठित कर 24 घंटे कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में विधिक सेवा प्