चतरा: सिंगल विंडो में झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत जागरूकता को लेकर बीटीएम ने किसानों के साथ किया बैठक
Chatra, Chatra | Jul 11, 2026 प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित सिंगल विंडो में झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत जागरूकता को लेकर किसानों के साथ शनिवार को बैठक हुई।बैठक बीटीएम प्रभात कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उपस्थित प्रगतिशील किसानों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपए की दर से अधिकतम 5 एकड़ में मोटे अनाज की खेती के लिए पंद्रह हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी गई ।