पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफस्सिल थाना ने 6.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 29, 2026
पूर्णिया मुफस्सिल थाना के द्वारा सूचना के आधार पर कुल 6.500 लीटर विदेशी शराब को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त चंदन सहनी, पिता उमेश सहनी, सा0 श्रीराम टोला बेलौरी, वार्ड नं0-42, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए मेडिकल जाँच के बाद शुक्रवार को शाम के लगभग 5 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया