अनूपपुर: भाजपा अनूपपुर की जिला बैठक संपन्न, गौरव सिरोठिया ने कहा- अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला कार्यालय में 10 मई 2026 को जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला तथा सिद्धार्थ शिव सिंह की उपस्थिति रही।