मिर्ज़ापुर: कोन ब्लॉक के मनौवा और जगापट्टी गांव पहुंचकर नगर विधायक और डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
कोन ब्लॉक के मनौवा और जगापट्टी गांव में भदोही का गंदा पानी खेत में आने से परेशान किसानों की शिकायत पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने इसका निस्तारण का निर्देश दिया है।