डिंडौरी: अमरपुर के सरपंचों ने विद्युत समस्या से शहपुरा विधायक को अवगत कराया, समाधान की गुहार लगाई
अमरपुर के ग्राम पंचायतो के सरपंचो ने शनिवार रात 8:00 बजे विद्युत की समस्या को लेकर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण को लेकर गुहार लगाई। सरपंचों ने बताया कि नल जल योजना के संचालन का बिजली बिल अधिक आ रहा है जिसके चलते समस्या हो रही है शहपुरा विधायक ने कलेक्टर से चर्चा कर समस्या के जल्द निराकरण को लेकर सरपंचो को आश्वासन दिया ।