बदायूं: सोवरनपुर गांव के मंदिर के पुजारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर परिसर में फांसी पर लटका मिला
Budaun, Budaun | Jun 20, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सोवरनपुर गांव के रहने वाले 52 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र त्रिमल सिंह गांव के मंदिर पर काफी समय से पुजारी थे। उनका मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला । ग्रामीणों ने पुजारी का शव फांसी के फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया।