मथुरा: पुराना बस स्टैंड पर अचेत मिला शख्स, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा
पुराना बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख स्थानीय दुकानदारों ने पीआरबी 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल धीरज चाहर और चालक नारायण सिंह ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।