बालोद: पेप्सी खरीदने गई 11 साल की मासूम के साथ 56 वर्षीय दुकानदार ने की अनाचार की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Balod, Balod | Apr 14, 2026 बालोद जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार की कोशिश का मामला सामने आया है। किराना दुकान में मौजूद 56 वर्षीय दुकानदार ने बर्फ खिलाने का बहाना बनाकर बच्ची को अपने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है।