कुरूद: सेमरा मोड के पास तेज रफ्तार से पलटी गाड़ी में दो लोगों को आई चोट, घटना से फैली सनसनी
Kurud, Dhamtari | Apr 12, 2026 रविवार की सुबह भखारा रोड सेमरा मोड के पास फिर एक हादसा हुआ है जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी इस हादसे में कार सवार दो लोगों को चोट आई है बताया गया कि कार में सवार होकर कांकेर निवासी दो भाई रायपुर से कांकेर जा रहे थे इस दौरान उनकी वाहन मार्ग में पलट गई थी जिन्हें हादसे के बाद लोगो की मदद से कार से बाहर निकाला गया था