बनमनखी: युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया, भाई पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप
सरसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को हथियार दिखाकर धमका रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चम्पावती निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शैलेश प्रीतम ने बताया कि सोमवार को सरसी थाना के डायल-112 पर सूचना मिल