अंबाह के यात्री वाहन चालक अशोक गहलोत ने ईमानदारी दिखाते हुए वाहन में छूटे दो मोबाइल अम्बाह पुलिस को सौंपे। पुलिस ने मोबाइल मालिकों का पता लगाकर उन्हें वापस दिलवाया। मोबाइल मिलने पर यात्रियों ने चालक और पुलिस का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को प्रेरणादायक बताया।