इकौना: लौकिहा में दुकान मे समान निकलने के विवाद में विपक्षियों के हमले से महिला हुई चोटिल
इकौना थाना क्षेत्र के लौकिहा मे गुरुवार शाम को दुकान मे समान निकालने के विवाद को लेकर विपक्षी ने महिला अनीता देवी पर हमला कर दिया। जिससे महिला अनीता देवी चोटिल हो गई। वही पीड़ित महिला ने शनिवार को इकौना थाने पर विपक्षियों के विरुद्ध तहसील देकर कार्यवाही की मांग की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा है।