खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक वृद्ध को लिया हिरासत में
खींवसर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के भोजास गांव मे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक वृद्ध को हिरासत में लिया है।वही पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़िता के पिता ने थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि वह परिवार के साथ खेत गये हुए थे।पीछे उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी।इस दौरान वृद्ध ने मौके का फायदा उठाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।