मंझनपुर: बरलहा में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन, जेसीबी से खोदी जा रही मिट्टी
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के बरलहा गांव के पास रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया बेखौफ होकर जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेसीबी मालिक दीपक को प्रशासन और पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक भारी मशीन की आवाज से इलाके में दहशत और परेशानी बनी रहती है।