सिवनी मालवा: ग्राम अमलाड़ा: मानसिक विक्षिप्त युवक की 3.5 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा क्षेत्र के ग्राम अमलाड़ा में रहने वाले युवक कन्हैया लाल की स्थिति सामान्य नहीं है। ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कन्हैया लाल मानसिक रूप से बीमार है और अपना भला-बुरा समझने की स्थिति में नहीं है। आरोप है कि इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने साठगांठ कर उसकी कीमती 3.5 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। इस एव