जीरापुर: माचलपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर चलने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष
मामला माचलपुर थाने के पिपल्या कुलमी रोड का है। आज गुरुवार की सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की बुधवार रात करीब 8 बजे ब्राह्मण गांव निवासी बालचंद दांगी सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन युवक - गिरिराज, ओमप्रकाश और मुकेश वहां पहुंचे और सड़क से हटने को लेकर बहस करने लगे।विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने बालचंद पर हमला कर दिया।