तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नाविक संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा दो दिवसीय नौका संचालन बंद आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ हुई बैठक में प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद नाविक संघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।