करपी: अरवल-जहानाबाद मुख्य सड़क पर परियारी के पास सड़क दुर्घटना, एक की मौत और दो घायल
Karpi, Arwal | May 1, 2026 अरवल जहानाबाद मुख्य सड़क पर परियारी गांव के निकट शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय कंचन कुमारी की मौत हो गई जबकि सूरज कुमार तथा 18 वर्षीय नीलू कुमारी जख्मी है एक बाइक पर सवार होकर तीनों जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बड़ी गाड़ी में सीधी टक्कर हो गई ।जिसके फलस्वरूप का दर्दनाक हादसा हो गया।