सिवनी: लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक बस से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Seoni, Seoni | Jul 11, 2026 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। शनिवार को हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार रही। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जंहा घायलों का ईलाज जारी है।