भरगामा: गैस संकट के बीच प्रशासन की पहल, पंचायत भवनों से सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है
गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए सभी पंचायतों के सरकार भवन से गैस सिलेंडर वितरण करने का निर्णय लिया है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।