केरेडारी में आंगनबाड़ी केंद्र का छत गिरा, बड़ा हादसा टला. केरेडारी के बुण्डू पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र खपिया-2 के किचन का छत अचानक गिर गया। उस समय सहायिका और बच्चे मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने जर्जर भवन की जल्द मरम्मत की मांग की है।