🚨 **धनवार, गिरिडीह**
**छठ महापर्व में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, तीन पीढ़ियों से कायम है परंपरा**
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के लालबाजार स्थित दोस्त अहरी उर्फ तारा अहरी में वर्षों से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व में सहयोग करते हैं और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हैं।
स्थानीय 80 वर्षीय मो. युसूफ अंसारी ने बताया कि बचपन से ही यहां छठ पूजा होते देख रहे हैं। वहीं पूर्व मुखिया मो. वारिस अंसारी ने कहा कि हर त्योहार में दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परंपरा तीन पीढ़ियों से भी अधिक पुरानी है। राणा और रविदास समुदाय के लोग अपने खर्च पर घाट की व्यवस्था करते हैं। वर्षों से चली आ रही यह साझी संस्कृति आज भी समाज को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दे रही है।
Dhanwar, Giridih | Nov 15, 2026