डुमरांव: सुरौंधा गांव में जायदाद के लिए कुदाल के बेंत से पिता की पीट पीटकर हत्या करने वाला अब भी फरार, लगातार दबिश दे रही पुलिस
Dumraon, Buxar | Jun 21, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में 74 वर्षीय शिवशंकर तिवारी उर्फ पहलवान तिवारी की उनके सगे पुत्र द्वारा हत्या किए जाने के 72 घंटे बाद भी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि उसके तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई है लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।