धनौरा: गजरौला पुलिस ने ट्रैक्टरों से डीजल और बैटरी चुराने वाले 3 बदमाशों को दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद
गजरौला पुलिस ने ट्रैक्टरों से डीजल और बैटरी चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया। गजरौला पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 1 बैटरी, 10-10 लीटर डीजल से भरे 2 जेरीकैन बरामद किए। नईम पाशा के पास से 315 बोर का एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस भी मिले।