अर्की: विधायक रणधीर शर्मा द्वारा कीकर-नवगांव पेयजल योजना को लेकर अपनी राजनीति चमकाना निंदनीय- सीपीएस संजय अवस्थी
Arki, Solan | Feb 17, 2024 अर्की के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी ने विधानसभा सत्र के दौरान कहा कि अर्की क्षेत्र में बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना को लेकर श्री नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह योजना अर्की क्षेत्र के लोगों के लिए बनाई जा रही है। जबकि बिलासपुर क्षेत्र के लोगों द्वारा इस योजना का काम रुकवाना दुर्भाग्यपूर्ण है ।