वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके शनिवार को शाम लगभग 6 बजे बताया जिलाधिकारी के नेतृत्व में सखी वार्ता कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।