महोली: पिसावां में आवारा जानवरों और खराब चक मार्गों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
जनपद के पिसावा इलाके में आवारा जानवर और खराब चक मार्गों की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय जाकर खंड विकास अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया है जिसमें समस्याओं को दूर करते हुए आवारा जानवरों को गौशाला में पहुंचने की मांग की गई है।