हैदरनगर: हैदरनगर के फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई
हैदरनगर थाना कांड संख्या-84/25, दिनांक 01 नवंबर 2025 से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी तंजिलुल मन्नान ने शाम 7 बजे बताया कि कांड संख्या-84/25 के तहत नामजद अभियुक्त सुमित कुमार मेहता, पिता भरत मेहता, लोहरपुरा, थाना हैदरनगर, लंबे समय से फरार चल रहा है।