धनौरा: गजरौला शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक, एक दिन में 70 लोगों पर किया हमला, अस्पताल में उमड़ी भीड़
गजरौला। शहर में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को हालात उस समय बिगड़ गए जब अलग-अलग मोहल्लों में कुत्तों ने करीब 70 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां मरीजों की भारी।