2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल! 🔥
मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता और पूर्व बीजेपी नेता रामशरण नौटियाल ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया है।
दिल्ली में आयोजित एक अहम कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “रामशरण नौटियाल जी को बीजेपी में घुटन महसूस हो रही थी, उनका मन वहां के माहौल से खिन्न हो गया था।”
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें चकराता सीट से मैदान में उतारा था। अब 2027 से पहले उनके कांग्रेस में आने से उत्तराखंड में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
#UttarakhandPolitics
#JubinNautiyal
#Congress
#BJP
#UttarakhandNews