महागामा: नारायणी गांव में एक वर्ष से बंद सोलर जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, जलमीनार मरम्मत कराने की मांग।
Mahagama, Godda | Jun 13, 2026 सरकार की महत्वाकांक्षी पेयजल योजना के तहत गांवों में लगाएं गए सोलर जलमीनार कई स्थानों पर रखरखाव के अभाव में बेकार साबित हो रहा है।महागामा प्रखंड के नारायणी गांव में लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब एक वर्षो से खराब है। जलमीनार बंद रहने से गांव के दर्जनों परिवारों को पेयजल संकट गहराया गया है। जलमीनार से 15 से 20 घरों को नियमित रूप से पानी मिलता है।