रादौर: यमुनानगर के साडोरा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
साडोरा में आज बीजेपी की विजय संकल्प रैली हुई, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों से देश ने नई बुलंदियों को छुआ है । विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष इकट्ठा हो रहा है और गारंटी देने की बात कह रहा है , जबकि गारंटी वाला कोई काम नहीं किया है ।