मुज़फ्फरनगर: बटोगे तो कटोगे, राकेश टिकैत का बयान: मुजफ्फरनगर में बोले- सरकार की बिना विकास किए राज करने की नीति
किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने बृहस्पतिवार 5:00 के करीब बटोगे-तो-कटोगे वाले मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। कहा कि इस तरह के बयान के पीछे बिना विकास कराए राज करने की नीति है। न शिक्षा न स्वास्थ्य और न हीं रोजगार की बात की जा रही है। बल्कि ऐसे विवादित बयान जारी कर एक महीना निकाल दिया जाता है।