युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाने वाली समर्पित युवा समिति के सदस्यों ने दीपावली पर बृहस्पतिवार की रात 7:00 बजे के करीब देश के वीर सैनिकों को याद करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में स्थित तिरंगा स्थल पर दिए जलाए एवं सलामी देकर वीर सैनिकों के नाम यह संदेश दिया कि केवल दुख के समय नहीं हम सुख एवं त्योहार के समय भी उन्हें दिल से याद करते हैं।