मुज़फ्फरनगर: पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों को अधिकारियों ने विदाई दी, उज्जवल भविष्य की कामना की
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे के करीब सीओ भोपा डॉ.रवि शंकर व सीओ अपराध देवव्रत बाजपेई ने सेवानिवृत हो रहे पुलिसकर्मियों को माला पहनकर उन्हें विदाई दी गई इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह व उपहार भी भेंट किए। अधिकारियों ने सेवानिवृत हो रहे सभी पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उनके द्वारा जो पुलिस को योगदान उसे हमेशा याद रखा जाएगा