दुर्ग: स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा तक बनेगी फोरलेन
Durg, Durg | Jul 19, 2025 स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा आईआईटी तक बनेगी फोरलेन,दरअसल विधायक रिकेश सेन की पहल पर वैशाली नगर विधानसभा को बहुत जल्द एक फोरलेन सड़क मिलने जा रही है। विधायक सेन ने शनिवार दोपहर 12 बजे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरूण साव ने भिलाई के स्मृति नगर से आईआईटी जेवरा सिरसा तक 2.3 किमी फोरलेन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है।