दुर्ग: भिलाई में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Durg, Durg | Jul 19, 2025 भिलाई में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला,आरोपी फरार, पुलिस अधिकारी ने शनिवार सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार रात भिलाई में युवक चंद्रकांत वर्मा पर तलवार से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनके सिर में 9 टांके आए हैं। यह घटना एक पान ठेले पर हुई, जब नशे में धुत दो पुराने आरोपी यशवंत नायडू और लकी जॉर्ज, ने युवक चंद्रकांत से जबरन विवाद शुरू कर दिया।