विदिशा नगर: नकली पुलिस बनकर ठगी, दुकानदार से ₹2640 का सामान लेकर फरार
बरईपुरा चौराहे पर एक किराना दुकानदार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति नीली वर्दी में दुकान पर पहुंचा और खुद को पुलिस से जुड़ा हुआ बताकर सामान खरीदा। करीब 2640 रुपए का बिल बनने पर आरोपी ने मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर भुगतान करने का दावा किया, लेकिन बाद में दुकानदार के खाते में राशि नहीं पहुंची।