18 ज़ेड में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jan 31, 2026
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को भू-अभिलेख निरीक्षक वृत 18 जेड में ग्राम उत्थान-2026 अभियान का आयोजन शनिवार दोपहर 12:00 बजे किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में उपस्थित विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।