स्वार: नगर में नाज हॉस्पिटल के डॉक्टर पर सरकारी सील तोड़ने का हुआ मुकदमा दर्ज, अन्य अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप
Suar, Rampur | May 28, 2026 तहसील स्वार में स्थित नाज हॉस्पिटल को सील किए जाने के बाद सरकारी सील तोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी की तहरीर पर थाना स्वार में डॉक्टर ईश्वर प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।