चाचौड़ा: नेशनल हाईवे 46 पर अजगरी और रमडी गांव के बीच इंदौर से गुना की ओर आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर घायल
चाचौड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर अजगरी और रमडी गांव के बीच इंदौर से गुना की ओर आ रहा कंटेनर 5 जुलाई दोपहर को अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में कंटेनर का ड्राइवर घायल हुआ है। सूचना पर डायल 112 से पुलिस और 1033 हाईवे एंबुलेंस की टीम पहुंची। घायल ड्राइवर का हाईवे एंबुलेंस टीम ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।