धमतरी: युवक हमेशा कहता था कि वह मर जाएगा, जहर खाकर उसने दे दी जान
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसतराई निवासी हरीश यादव आज सोमवार की सुबह घर में जहर सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं था।