वाराणसी में पीडीएम की हुई पहली सभा, असदुद्दीन ओवैसी बोले मुख्तार अंसारी शहीद हुए है
Sadar, Varanasi | Apr 25, 2024 वाराणसी के नाटी इमली स्थित मैदान में पीडीएम की पहली जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें संबोधन करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जनता को संबोधन करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं अखिलेश यादव पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत पर बोलते हुए कहा कि जेल में मुख्तार अंसारी को जहर देकर मार दिया गया है