पलिया: पलिया-नगला सड़क 1 साल में ही बदहाल, PWD के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पलिया क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के दावों की हवा निकल गई है! नेशनल हाईवे-731 स्थित पलिया–भीरा मार्ग से कर्बला नगला जाने वाली सड़क निर्माण के महज एक साल के भीतर ही पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं और डामर की परतें पूरी तरह उखड़ गई हैं। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि निर्माण खंड-3 की देखरेख में हुए इस काम में मानकों की अनदेखी