गोरखपुर मे टेलीग्राम के जरिए निवेश और आनलाइन टास्क पूरा करने का लालच देकर युवक से 1.89 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।रसूलपुर निवासी मोहम्मद जैद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से टेलीग्राम अकाउंट बना रखा था।